कन्नौज, जनवरी 9 -- तालग्राम, संवाददाता। शुक्रवार को विकास खंड तालग्राम क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलुआपुर और बिरौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू, सहायक विकास अधिकारी राजीव कुमार, ग्राम प्रधान राखी पाल, प्रधान प्रतिनिधि रामबरन पाल और ग्राम पंचायत सचिव शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, जीआरजी योजना और सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। ज्ञानेश कुमार ने गांव में नाली निर्माण की मांग उठाई, जबकि महेश चंद्र ने पुलिया की मरम्मत कराने...