गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- लोनी। सांसद और राज्यमंत्री ने गांव चलो-वार्ड चलो अभियान के तहत शनिवार को पाबी सादकपुर में चौपाल लगाई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और सांसद अतुल गर्ग ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। सांसद ने बताया कि केंद्र की प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, आयुष्मान भारत योजनाओं से गरीबों, पिछड़ों को लाभ मिला है। केंद्र सरकार ने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत और कानून व्यवस्था में सुधार किए हैं। सांसद ने लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर ...