कन्नौज, मई 2 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम के ग्राम पंचायत रोहली के पंचायत भवन में गांव की समस्याओं को लेकर समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ उमाशंकर साहू की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान बीडीओ उमाशंकर साहू ने कहा कि चौपाल के माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को गति देने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शासन से सम्बंधित योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना, पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने जल निकासी, नाली, खडंजा, आवास, राशनकार्ड आदि समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.