हापुड़, फरवरी 23 -- जनपद के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के बड़े-बड़े दावों करते हों, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरित दिखाई देती है। चौपाल पर लगे कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण देवेंद्र, अजय, शिवकुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि गांव कंदौला में कुम्हारों की चौपाल के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। तीन साल से गांव में यहीं स्थिति है। जिससे यहां पर रहने वाले लोग नरकीय जिंदगी जीने को विवश हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारियों से समाधान कराने की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान हमेशा समस्या के समाधान का आश्वासन देते है, लेकिन आज तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.