बाराबंकी, जनवरी 7 -- कोठी। स्थानीय पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर बुधवार को क्षेत्र के बांदीपुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। कोठी इंस्पेक्टर अमित सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुई इस चौपाल में महिलाओं को साइबर क्राइम, यातायात नियमों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान शस्त्र लाइसेंस धारकों, हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को एंटी रोमियो अभियान, साइबर क्राइम, यातायात नियमों, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। उनको बताया कि पुलिस या बैंक कभी भी फोन पर निजी जानकारी, ओटीपी आदि नहीं मांगते हैं। उन्होंने लोगों से प्रलोभन भरे संदेशों और घर बैठे प...