हजारीबाग, मार्च 25 -- चौपारण प्रतिनिधि प्रखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना दनुवा घाटी के हथिया बाबा मंदिर के पास हुई, जहां सरिया लदा एक ट्रेलर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गया। हादसे में चालक और उपचालक ट्रेलर के अंदर दब गए, लेकिन स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दूसरी घटना चौपारण के सामुदायिक अस्पताल के सामने हुई, जिसमें अस्पताल के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक अस्पताल के अंतर्गत चयकला के सामुदायिक स्वास्थ्य के सीएचओ हबीब खान और करमा में कार्यरत एएनएम खुशबू प्रवीण एक स्कूटी से अस्पताल आ रहे थे, तभी एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.