हजारीबाग, जून 1 -- चौपारण, प्रतिनिधि। जैक बोर्ड द्वारा जारी इंटर विज्ञान के नतीजों में चौपारण प्रखंड में छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। इस वर्ष, प्लस टू उच्च विद्यालय टोईया की साक्षी गुप्ता ने 447 अंकों (88.4%) के साथ पूरे प्रखंड में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्लस दो उच्च विद्यालय दनुआ की अनुप्रिया कुमार ने 438 अंको (87.6%), साक्षी कुमारी 435 (87%) और विवेक कुमार 432 ( 86.4%) अंकों के साथ क्रमश दूसरे और तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। वही प्लस दो उच्च विद्यालय इगुनिया की रिया कुमारी में 427 ( 85.4%) अंको के साथ पांचवे स्थान पर रही। विद्यालयवार टॉप थ्री बच्चो में प्लस टू उच्च विद्यालय टोईया, साक्षी गुप्ता: 447 अंक (88.4%), सुभांशु गुप्ता: 422 अंक (84.4%), रंजन कुमार: 421 अंक (84.2%), उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ, अन...