हजारीबाग, अप्रैल 27 -- चौपारण, प्रतिनिधि। पाण्डेबारा पंचायत में कांग्रेस के संगठन सृजन की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 3 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैजू गहलोत ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता बीरबल साहू ने किया। मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षक रजी अहमद और कांग्रेस ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता उपस्थित थे। पर्यवेक्षक रजी अहमद ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली" में कांग्रेस के प्रत्येक नेता संविधान बचाने का संकल्प लेंगे। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भाजपा पर लोगों को मूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.