आगरा, जनवरी 3 -- थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित चौपाटी में शुक्रवार रात एक फौजी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शौचालय की यूज को लेकर वहां के स्टाफ ने उनकी पत्नी से बदसलूकी की। विरोध पर आरोपितों ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित जितेन्द्र सिंह निवासी बमरौली कटारा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सैनिक हैं। बाहर तैनात हैं। वह दो जनवरी की रात करीब 8:50 बजे अपनी पत्नी नीशू, बच्चे और साले विपिन के साथ चौपाटी घूमने गया था। इसी दौरान पत्नी को शौचालय जाने की आवश्यकता पड़ी। शौचालय के उपयोग को लेकर वहां मौजूद स्टाफ से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद चोपाटी के स्टाफ और कुछ अज्ञात लोगों ने एक राय हो कर लाठी-डं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.