मुरादाबाद, मार्च 19 -- भारतीय जनता पार्टी एवं व्यापार मंडल कार्यकर्ताओं ने पुलिस उप महानिरीक्षक से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से 14 मार्च को होली के अवसर पर निकलने वाली रंगों की चौपाई को लेकर पुलिस अफसर के व्यवहार पर नाराजगी जताई। इस मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 24 घंटे में जांच कर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन व्यापार मंडल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह ,दीपक, कमलेश ,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल ,पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार गुप्ता ,धर्मेंद्र कुमार पाल ,पवन पुष्पद, नागेंद्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.