लखनऊ, अप्रैल 7 -- चौपटिया के दिलाराम बरादारी में रविवार सुबह 11 बजे सड़क खुदाई के दौरान अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे कई घरों में सप्लाई ठप हो गई। परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। मौके पर बिजलीकर्मियों के पहुंचते ही कार्यदायी संस्था के कर्मचारी फरार हो गए। इसके बाद बिजलीकर्मियों ने केबल फाल्ट को दुरुस्त कर दोपहर तीन बजे बिजली सप्लाई चालू की। लेसा के ठाकुरगंज डिवीजन के एक्सईएन दीपक कुमार ने बताया कि रविवार को नगर निकाय के ठेकेदार ने सड़क खुदाई के दौरान दिलाराम बारादरी की 11 केवी अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त कर दी थी। उन्होंने बताया कि केबल फॉल्ट के बाद नगर निगम की टीम मौके से फरार हो गई। इस दौरान एक ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद हो गई। केबल फॉल्ट की जगह पर पानी रिसने के दौरान बिजली सप्लाई को चालू करने में समय लग गया। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.