लखनऊ, मई 2 -- चौपटिया के दिलाराम बारादरी स्थित बंद मकान में गुरुवार देर रात आग लग गई। लपटें देख अफरातफरी मच गई। एक दमकल की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। चौपटिया इलाके में अतुल मौर्य का मकान है। वह इस समय परिवार के साथ अयोध्या में रह रहे हैं। देर रात घर पर लगा शेड जलने लगा। घर बंद पड़ा था। आग देख आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर एफएसओ चौक पुष्पेंद्र यादव एक दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ के मुताबिक आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.