सहारनपुर, सितम्बर 22 -- भारतीय किसान यूनियन (भानू) के मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मनजीत चौधरी ने जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा को निष्कासित दिखाए जाने की अफवाह बताया। पत्रकार वार्ता में बताया कि इस मामले में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह को जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि सहारनपुर जिले के जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा ही हैं और बने रहेंगे। इसके अलावा, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव आधाना ने भी एक पत्र जारी कर कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा गलत सूचना फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रवेश गुर्जर, जिला संगठन मंत्री संजय रंधेड़ी, नीरज चौधरी, आशु ठाकुर, रणदीप ठाकुर, अमन शेट्टी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.