सहारनपुर, अगस्त 11 -- गुर्जर समाज की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गोचर कृषि इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में चौधरी भूपेंद्र सिंह के पैनल ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। रात 12 बजे तक चली मतगणना के बाद प्रबंधक पद पर अमित चौधरी व अध्यक्ष पद पर ऋषिपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया। जीत के बाद विजयी उम्मीदवारो के समर्थकों ने खुशी मनाई। रविवार को गोचर कृषि इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन की देखरेख में रात करीब 12 बजे तक मतगणना चली। चुनाव अधिकारी पदम् सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ऋषिपाल सिंह को 1548 एवं चौधरी कर्ण सिंह को 1343 मत मिले। ऋषिपाल सिंह 205 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर राजेश्वर सिंह को 1597 व साधुराम को 1237 मत मिले। राजेश्वर सिंह 360 मतों से विजयी रहे। प्रबंधक पद पर अमित चौधरी को 1602 व चौधरी घनश्याम को 1272 मत मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.