सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर किसानों और मजदूरों के मसीहा, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आर्य जाट समाज कल्याण समिति द्वारा जाट भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई, जिसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, सिद्धांतों और किसान हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। टिकरौल प्रधान चंद्रपाल सिंह ने युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने और उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश के विकास में भागीदारी की प्रेरणा दी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी विजेंद्र सिंह ने सभी से उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा को समान रूप से सभी को उपलब्ध कराने का आह्वान किया। महिला जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.