मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव रविवार को पीतलनगरी डिपो प्रांगण में हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में मेरठ क्षेत्र के राजीव त्यागी सहारनपुर क्षेत्र के कर्मचारी नेता संजय मौतला रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर फिर सर्वसम्मति से चौधरी चंद्रभान सिंह चुने गए। अरुण कुमार सिंह को क्षेत्रीय मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। सत्यवीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव वर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, नरेंद्र रावत, अतुल कुमार, विजयपाल सिंह, गौरव चौहान, अतुल चौहान को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी क्रमश: रामेश्वर दयाल भारती, अनस खान, राजीव यादव, अभिनव शर्मा, उमेश कुमार, भाई लाल को सौंपी गई। सतीश सिंह संगठन मंत्री, विपिन कुमार कोषाध्यक्ष, रविंद्र सिंह लेखा परीक्षक, तेजपाल सिंह कार्यालय सचिव...