गंगापार, अक्टूबर 7 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद घूरपुर बाजार में जय मां शारदा धार्मिक प्रतिष्ठान के बैनर तले चल रही रामलीला मंचन का समापन सोमवार की रात्रि भरत मिलाप लीला से हुआ। इधर नंदीग्राम में चौदह वर्ष बीत जाने की समय सीमा को देख भरत विह्वल थे। उनका प्रण था कि यदि चौदह वर्ष की सीमा से एक भी क्षण प्रभु ने लगाया तो वह अपने को अग्नि में समाहित कर लेगे। भरत की विह्वलता देख सभी माताएं और गुरु वशिष्ठ के साथ सभी नर नारी परेशान थे । इधर भगवान श्रीराम लंकाधिपति रावण पर विजय प्राप्त कर पुष्पक विमान से माता सीता लक्ष्मण ,हनुमान आदि के साथ प्रयागराज के भारद्वाज मुनि के आश्रम पहुंचे और वहां से भक्त हनुमान को अयोध्या के नंदी ग्राम के लिए श्रीराम ने भेजा । तेज गति से पहुंचे हनुमान जी ब्राह्मण का वेश बनाकर बोले रिपु रण जीति सुजस सुर गावत,सीता सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.