मधेपुरा, जुलाई 7 -- चौसा, निज संवाददाता।जनता हाई स्कूल चौसा के मैदान पर रविवार को आयोजित एक दिवसीय मोहर्रम मेला का भव्य आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र के पन्द्रह अखाड़े से पहुंचे चौदह ताजिया का अदभूत मिलन का दृश्य काफी मनोरम दिखा। चौसा ताजिया कमेटी द्वारा मेहमान ताजिया का मिलन लगातार चलते रहा। इस बार ताजिया मिलन में काफी सतर्कता बरती गई। गोल मिलन से परहेज किया गया और शांतिपूर्ण तरीके से मेहमान ताजिया का स्वागत किया गया। रविवार की सुबह से ही विभिन्न गांव में स्थानीय स्तर पर ताजिया का भ्रमण कराया गया। जनता हाई स्कूल पर भव्य मेला लगाया गया। विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी भाला, तलवार बाजी, धनुष तीर, रीबन राउंड सहित कई खेल दिखाए। वहीं सोनवर्षा, बद्री टोला बसैठा, बाकर टोला, डबरु टोला, करीमन टोला, तिरासी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.