गोरखपुर, जून 10 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र अमहिया से 8 जून की रात एक बजे से सुबह 7 बजे तक और गहिरा फीडर क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे से शाम के 6 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। गहिरा फीडर के हजारों उपभोक्ता पानी के लिए परेशान रहे। बच्चे व बीमार गर्मी से तड़पते रहे। इस दौरान क्षेत्र में कुल मिलाकर करीब चौदह घंटे विद्युत आपर्ति बाधित रही। वहीं उपभोक्ताओं में बिजली व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखने को मिला। विद्युत खंड चौरीचौरा के उपकेंद्र अमहिया के गहिरा फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ता विद्युत सप्लाई ठप होने से परेशान हो गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि अक्सर रात से बिजली कट जाती है। सोमवार दिन में सात घंटे बिजली नहीं रही। कोट: अमहिया उपकेंद्र से जुड़े गहिरा फीडर क्षेत्र में दो पोल टूट गए थे। पोल को ठीक करने के लिए बिजली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.