झांसी, अप्रैल 23 -- झांसी, संवाददाता। सायं-सायं करती गर्म हवाएं, ...टोपी-गमछे-दस्ताने, छाते की ओट में शहरी, ..रौद्र रूप में सूरज और टनटनाती धूप हर कोई बेहाल। मौसम के तल्ख तेवरों से बैशाख कृष्णपक्ष की नवमीं झुलस उठी। चौथे दिन भी अधिकतम पारा 44 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेंटीग्रेट होने से रात भी मुश्किलों में कटी। वहीं आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मंगलवार ..हर तरफ उफ गर्मी ..हाय गरमी की सदाएं सुनाई दीं। 10.30 बजे से लू के थपेड़े महसूस होने लगे। 11.30 बजे से हीटवेव ने लोगों से हाथ, कान, चेहरा ढंकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद मौसम लगातार तीखा होता रहा। टनटनाती धूप छाते की ओट में जाने की विवश करती रही। 12.30 बजे मोबाइल्स सेट्स पर अधिकतम पारा 40 डिग्री दर्शाने लगा। 1.30 बजे 42 तो न्यूनतम 2.30 बजे 43 डिग्री पार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.