पीलीभीत, जुलाई 12 -- पूरनपुर। बीते करीब चार दिनों से फसलों सहित गांव श्रीनगर में किसानों की भूमि का कटान कर रही शारदा नदी का रूप शुक्रवार को सामान्य दिखाई दिया। नदी में जहां जलस्तर पहले से काफी कम रहा तो कटान भी थमा रहा। यह देखकर ग्रामीणों ने कुछ राहत महसूस की है। इसके बाद भी चिंता अभी बनी हुई है कि कब नदी का पानी बढ़ जाए और समस्या बड़ी हो जाए। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव श्रीनगर में बीते चार दिनों से शारदा नदी पानी कम होने के बाद कहर बरपाए थी। किसानों की फसल सहित भूमि को अपने आगोश में ले रही थी। गांव के ही महेंद्र की आधा एकड से अधिक कृषि भूमि को केले की फसल के साथ काट दिया था। यही नहीं पास के ही सत्यसरन की गन्ने की फसल भी नदी में समा रही थी। बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य होने के बाद भी कटान की रफ्तार थम नहीं रही थी। बचाव कार्य भी नदी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.