मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर परीक्षा में पहले दिन की तुलना में चौथे दिन अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की तिगुनी से अधिक हो गई। शुक्रवार को 659 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 250 से अधिक विभिन्न केंद्रों पर देर से पहुंचे। पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में हिन्दी की परीक्षा हुई। पहली पाली में 233 और दूसरी पाली में 426 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कई केंद्रों 15 की संख्या में परीक्षार्थी विलंब से पहुंचे। इसी तरह पहली पाली में केंद्र संख्या 3126 पर आठ परीक्षार्थी साढ़े नौ बजे पहुंचे। अबतक की परीक्षा में जिले में एक भी निष्कासन नहीं हुआ है। पहली पाली में कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जूता मोजा उतरवाया गया। कई केंद्रों पर विडियोग्राफर की होती रही खोज केंद्रों पर विडियोग्राफर को लगातार र...