सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। चौथे दिन शुक्रवार को एक परीक्षा केंद्रों पर से एक परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। जिले के विभिन्न 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सदर में 19 एवं सिमरी बख्तियारपुर में 3 केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा होगी। कदाचार के आरोप में प्रथम दिन दूसरी पाली में जिला हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी निष्कासित किया गया। शांति पूर्ण परीक्षा को लेकर डीएम सहित अन्य पदाधिकारी विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। दोनों पालियों में 312 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जानकारी अनुसार प्रथम पाली में 10693 परीक्षार्थी में 10535 ने परीक्षा दिया। जबकि 158 ...