चतरा, फरवरी 3 -- चतरा प्रतिनिधि नगर परिषद के चुनाव के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के ये उम्मीदवार समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में राजेश कुमार रोशन, मोहम्मद तौफीक आलम, दिनेश कुमार दांगी, अमन कुमार यादव और मोहम्मद इरफान आलम का नाम शामिल है। जबकि इसके पूर्व सुदेश कुमार उर्फ फंटुस और अताउर्रहमान ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक अध्यक्ष पद के लिये 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन के पूर्व अध्यक्ष पद के ये उम्मीदवार गाजे बाजे के साथ शहर का भ्रमण करते हुए अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे थे। नामांकन के लिये एक उम्मीदवार के साथ उसके दो समर्थकों को ...