पटना, अगस्त 20 -- शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन अगले 10 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को जदयू प्रदेश दफ्तर में दी। उन्होंने कहा है कि टीआरई 4 की तैयारी अंतिम चरण में है। इस महीने के अंत तक या फिर अगले माह के प्रारंभ में इसके लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। मंत्री जदयू दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों की सारी मांगों पर सहानुभूतिपर्वक विचार कर रही है। जो वाजिब मांगें होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों अनुकंपा आधारित 5353 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया है। आगे भी सरकार आवश्यकतानुसार नौकरी देगी। शिक्षकों की नियुक्ति होगी। मंत्री ने कहा कि राहुल-तेजस्वी की यात्रा का विधानसभा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.