पटना, दिसम्बर 15 -- राज्य में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (टीआरई-4) को लेकर तीन और जिलों में रोस्टर क्लियरेंस की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। साथ ही रोस्टर क्लियरेंस की कार्रवाई पूरी करने वाले जिलों की संख्या 20 पर पहुंच गयी है। रोस्टर क्लियरेंस के अनुसार, संबंधित 20 जिलों से रिक्तियां शिक्षा विभाग को मिल चुकी हैं। शेष 18 जिलों में रोस्टर क्लियरेंस का मामला लंबित है। संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पहले ही निर्देश दिये जा चुके हैं कि जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर तय समय सीमा के अंदर रोस्टर क्लियरेंस की कार्रवाई पूरी कराएं। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का परीक्षाफल जारी होने के बाद चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होनी है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परीक्षाफल जल्द जारी होने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.