गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह। झामुमो केन्द्रीय समिति ने शनिवार को गिरिडीह जिला समिति के पदधारियों की सूची जारी कर दी है। इसके पूर्व शुक्रवार को गिरिडीह नगर सहित प्रखंडवार समितियों के गठन की सूची जारी की थी। जारी सूची के अनुसार संजय सिंह को चौथी बार गिरिडीह जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई, वहीं महालाल सोरेन को चौथी बार जिला सचिव बने हैं। इसके अलावा गोपीन मुर्मू, कारी बरकत अली, अजीत कुमार और शाहनवाज अंसारी उपाध्यक्ष, डेगनारायण महतो, हरिलाल मरांडी और दिलीप मंडल संगठन सचिव में चयनित किए गए। युवराज महतो व नसीर मुखिया संगठन सचिव और सुमित कुमार कोषाध्यक्ष बने। नगर मंत्री से मिले चयनित पदधारक झामुमो के जिला, नगर और प्रखंडवार समितियों के चयनित पदधारकों का जमावड़ा शनिवार को होटल उत्सव उपवन स्थित झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.