बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- जिला क्रिकेट लीग चौथा मुकाबला : दुर्गा क्रिकेट क्लब ने बरबीघा को 5 विकेट से हराया फोटो चेवाड़ा मैच : मंजीत कुमार को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देते क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आजाद मैदान पर खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला दुर्गा सीसी और जूनियर क्रिकेट क्लब, बरबीघा के बीच हुआ। दुर्गा क्रिकेट क्लब ने जूनियर क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 30 ओवर में 170 रन बनाये। आदित्य ने 36, अंकित ने 29 एवं अमन ने 22 रनों का योगदान दिया। जबकि, सौरव ने तीन और नवाज ने दो विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्गा क्लब के बल्लेबाजों ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिये। मंजीत ने 78 और अभिम...