खगडि़या, मार्च 31 -- चौथम। एक प्रतिनिधि रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 4 में रविवार को अगलगी की घटना में दो मासूम सहोदर भाइयों की मौत से पूरा गांव दहल गया। घटना के बाद आसपास का पूरा माहौल गमगीन है। हर किसी की आँखें नम थी। मासूम मृतकों की मां सीता देवी सहित पांच-पांच बहने दहाड़ मार-मार कर रो रही थी। मां सीता देवी के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन दिख रहा था। हर कोई भगवान को किस रहे थे। सीता देवी कभी सूरज तो कभी सन्नी कहकर फफक-फफक कर रो रही थी। दरअसल में रविवार को रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर सात में आग लगी की घटना हुई। जिसमें संजय सिंह के दो मासूम बेटे सन्नी और सूरज की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। उसे घर से निकाला भी नहीं जा सका। बताया जाता है कि संजय सिंह को पांच पांच बेटियां है। पांच बेटी 14 वर्षीय पिंकी कुमारी, 12 वर्षीय अंजनी कुमारी, 10 वर्षीय पल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.