खगडि़या, फरवरी 21 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड के सोहरवा,आग्रह, ठुठी मोहनपुर, धमहारा एवं बूच्चा गंव के मक्का खेत के सभी डेमो प्लॉट एवं अन्य मक्का प्लॉट में कीट नाशक दवाई का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से शुक्रवार को किया गया। साथ ही नव जागृति संस्था के माध्यम से कोशी सहजीवन कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सचिव श्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था के द्वारा यह पहल इसलिए किया जा रहा है कि लोग खेती में यांत्रित्रकरण को अपनाएं और कम लागत में बेहतर उपज लें। कृषि विशेषज्ञ गौतम कुमार एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर अनिल कुमार मेहता के द्वारा ड्रोन से स्प्रे करवाने के फायदे के बारे में बताए हुए यह बताया गया कि किसान भाई अपनी खेत में ड्रोन से स्प्रे करवाते हैं तो आपको कई फायदे होगे जैसे-समय की बचत, दवाई और पानी का कम खपत, मजदूरी खर्च में कमी, एक सम...