सहरसा, जनवरी 13 -- सहरसा, हिटी। शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या अब आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी सड़कों तक हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग घंटों तक सड़कों पर फंसे रहने को मजबूर हैं। इस अव्यवस्था के पीछे कई कारण हैं, लेकिन इनमें एक अहम कारण नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे लाइट पोल भी माने जा रहे हैं। लाइट पोल यदि सड़क के सही किनारे लगाए जाएं तो व्यवस्था को सुधार सकते हैं, लेकिन वर्तमान में इन्हें गलत स्थानों पर लगाया जा रहा है, जिससे समस्या और विकराल होती जा रही है। सड़क के बीच खड़े पोल बन रहे अतिक्रमण का आधार: शहर के कई इलाकों में देखा जा सकता है कि लाइट पोल सड़क से सटा कर या फुटपाथ के मध्य लगा दिए गए हैं। इससे न केवल सड़क की चौड़ाई कम हो रही है, बल्कि यह अतिक्रमण को भी बढ़ावा दे रहा है। प...