बेगुसराय, अगस्त 25 -- गढ़पुरा। चौठचंद्र पर्व के अवसर पर बाजारों में रौनक रही। लोग इस प्रकृति-आधारित पर्व के लिए मिट्टी के बर्तन, फल, फूल, और पारंपरिक मिष्ठान्न जैसी पूजन सामग्री खरीद रहे थे। यह पर्व भादो महीने की अमावस्या के बाद चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं। इस पर्व के दौरान लोग खीरा, केला जैसे फल लेकर चांद की पूजा करते हैं। मिट्टी के बर्तनों में दही जमाया जाता है। वहीं पूजा के शुभ मुहूर्त बारे में बताते हुए गढ़पुरा के ब्राह्मण पंडित प्रकाश मिश्र कहते हैं कि संध्या 06: 22 के बाद चंद्र देव को अर्घ अर्पित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...