अल्मोड़ा, मार्च 11 -- गेवाड़ संकल्प समिति की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला दिवस मनाया गया। महिला समूहों ने हस्त निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में गठित महिला समूहों सहित अन्य की मौजूदगी में गेवाड़ संकल्प समिति ने महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महिलाओं ने कुमाउंनी, गढ़वाली लोकगीत, लोक नृत्य, नाटक पेश कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। समूहों ने हस्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर स्वरोजगार अपनाने की बात कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा ने कानूनी जानकारी दी। यहां नपं अध्यक्ष रेवती गिरी गोस्वामी, पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष ...