अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच आम सहमति बनी है। शनिवार को सदस्यों, कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस से कनौणी सीट से जीतकर आए महेश लाल वर्मा को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया है। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी महेश लाल वर्मा, पूर्व प्रमुख किरन बिष्ट, हीरा बिष्ट, रमेश कांडपाल, मान सिंह पटवाल, प्रकाश रावत, नंदन मेहरा, किरन नेगी, वीरेंद्र बिष्ट, भगवत रावत, विनोद कुमार, शंकर सिंह, किरन नेगी, वृजलाल वर्मा आदि थे। वहीं भाजपा से पिछले पंचायत चुनाव में दो मतों से पीछे रही बाखली सीट से जीतकर आईं चेतना नेगी को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। यहां चुनाव प्रभारी पूरन संगेला, मुकेश पांडे, चंदन बिष्ट, नपं अध्यक्ष रेवती देवी, चेतना नेगी, सदानंद पांडे, गंगा ...