अल्मोड़ा, नवम्बर 17 -- चौखुटिया। ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत रामगंगा आरती घाट में आमरण और क्रमिक अनशन 47 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को पहुंची महिलाओं के बीच आमरण अनशन पर केवलानंद पाण्डे का छठा और सुरेन्द्र सिंह नेगी का पांचवा दिन रहा। आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारियों ने नारेबाजी के साथ आक्रोश व्यक्त किया। अंतिम क्षणों तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। यहां मुख्य आंदोलनकारी पूर्व सैनिक भुवन कठायत, मोहन सिंह रावत, दिनेश कुमार, चंद्रा कोहली, ध्यान सिंह, पवन मेहरा, नवीन तिवारी, संदीप किरोला, चतुर सिंह नेगी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.