उन्नाव, नवम्बर 30 -- यूपी के उन्नाव से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक घर में युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी पूरी तरह से बदहवास हो चुकी थी। दरवाजे पर पति का शव रखा था। अंतिम संस्कार के लिए अर्थी को सजाया जा रहा था। इसी दौरान घर में किलकारी गूंज पड़ी। कुछ घंटे पहले जिस व्यक्ति ने मौत को गले लगाया था वह अब पिता बन चुका था। फिलहाल बच्चे ने जन्म तो ले लिया, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके पिता का साया उसके सिर से उठ चुका है। इस घटना को जिसने भी सुना उसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। पूरा मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के पड़रीकला गांव का है। यहां के रहने वाले मनोज का संगीता नाम की महिला से शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे थे। पत्नी नौ महीने की गर्भवती थी। गुरुवार को मनोज ने जानवर बांधने वाली रस्सी से ...