हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। पुण्यदायी सेवा समिति न्यास ने एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को ज्ञापन देकर कनखल चौक बाजार स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने कुंए के स्थान पर भगवान भोलेनाथ परिवार की मूर्ति स्थापित करने की मांग की है। संस्था के संस्थापक रविंद्र गोयल, अध्यक्ष बीके महेता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि अनुपयोगी हो चुके कुएं को स्थानीय प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया था। दो वर्ष बाद कुंभ मेले का आयोजन होना है। कनखल क्षेत्र में स्थित अखाड़े शाही स्नान के लिए इसी स्थान से चलते हैं। ऐसे में इस स्थान का सर्वे कराकर कुएं के स्थान पर भगवान भोलेनाथ परिवार की मूर्ति स्थापित की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...