महाराजगंज, मई 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत चौक के लोहिया नगर में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। वहीं एक गाय और बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही नगर पंचायत की टीम टैंकर और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोहिया नगर निवासी सुदर्शन वर्मा की 55 वर्षीय पत्नी एकमा देवी घर के पास मवेशियों को चारा दे रही थीं। इसी बीच अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेज थी कि एकमा देवी, गाय और बछड़ा आग की लपटों में घिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। नगर पंचायत की टीम ने तत्काल टैंकर से पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक एकमा देवी बुरी तरह झुलस चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से एकमा देवी को पहले महराजगंज ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.