पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- पिथौरागढ़। मानसरोवर यात्रा का पहला दल अब चौकोड़ी पहुंच गया है। शनिवार को यहां पहुंचे यात्रा दल का केएमवीएन कर्मचारियों ने परंपरागत तरीके से जोरदार स्वागत किया। आज यात्रा दल पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन के बाद अल्मोड़ा को रवाना होगा। धारचूला में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह मानसरोवर यात्री डीडीहाट को रवाना हुए। यहां यात्रियों का केएमवीएन कर्मचारियों ने स्वागत किया। बाद में यात्रियों को दोपहर का भोजन परोसा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...