कौशाम्बी, मार्च 24 -- कोखराज थाने की शहजादपुर चौकी पुलिस ने शनिवार की शाम को बाग से जुआ खेल रहे तीन युवकों को पकड़कर चौकी में बैठाया था। मौका पाते ही तीनों भाग निकले थे। इस घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल सुरागरसी कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को खेतों में दौड़ाकर पकड़ा। रविवार को आरोपियों का चालान कर दिया गया। शहजादपुर चौकी पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि टड़हर के समीप स्थित बाग में युवक बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने बाग में छापा मारकर टड़हर गांव के विनोद, रवि व ननका को गिरफ्तार किया और चौकी लेकर आई। शाम करीब छह बजे तीनों मौका पाकर चौकी से भाग निकले। इसकी जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में सुरागरसी कर पुलिस ने खेत में छिपकर बैठे तीनों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पकड़े जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.