मैनपुरी, जून 6 -- मैनपुरी। पत्नी को घर में बंधक बनाकर मारपीट करने वाला अश्लील वीडियो कांड से जुड़ा शुभम गुप्ता उर्फ रवि कब गिरफ्तार होगा ये सवाल सोशल मीडिया पर लगातार पूछा जा रहा है। शुक्रवार को लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए और कहा कि करहल रोड पुलिस चौकी से कुछ कदम दूरी पर रहने वाला शुभम पुलिस को नजर नहीं आ रहा। सत्ता के दबाव में पुलिस न तो गिरफ्तारी कर रही है और न ही उसकी पत्नी को न्याय दिलाया जा रहा है। ये स्थिति तब है जब पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला महिला थाने में दर्ज करा रखा है। इस मामले में आरोपी की मां, बहन और पिता कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। करहल निवासी शीतल गुप्ता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने गाड़ीवान निवासी शुभम गुप्ता के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.