कन्नौज, फरवरी 17 -- हसेरन। चौकी क्षेत्र के गांव उदैयापुर में वारंट मुचलका भरवाने गए चौकी प्रभारी हसेरन राजेश कुमार के साथ लोगों ने अभद्रता कर दी थी। चौकी प्रभारी ने बताया उदैयापुर निवासी अमर सिंह पुत्र रघुवर दयाल, राहुल पुत्र अमर सिंह, विपिन पुत्र प्रताप एवं अरुण पुत्र प्रताप ने वारंट मुचलका भरवाते समय अभद्रता कर दी। शशि पत्नी प्रमोद का वारंट को लेकर गांव पहुंचे थे। जिसमें 2 फरवरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होना था। चौकी प्रभारी द्वारा थाना अध्यक्ष को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर आकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनका चालान शांति भंग में कर दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया उक्त लोगों ने न्यायालय से आया हुआ वारंट भी फाड़ दिया था। जिसको लेकर न्यायालय में सूचना कर दी गई है। न्यायालय द्वारा उक्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी...