बस्ती, मई 10 -- बस्ती। चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी को गाड़ी से ठोकर मारने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला कलवारी थानाक्षेत्र के माझाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी की हालत गंभीर है और उनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी तहरीर में सत्यप्रकाश त्रिपाठी निवासी इंद्रापार खुर्द थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर ने बताया कि उनके बड़े भाई हरिप्रकाश त्रिपाठी पुलिस विभाग में हैं। वे माझाखुर्द थाना कलवारी के चौकी प्रभार हैं। वे सात मई को टाडा की तरफ से आने वाले वाहनों की अपने साथियों हेड कांस्टेबल विपिन भट्ट और कांस्टेबल अजय सिंह यादव के साथ जांच कर रहे थे। इसी दौरान टांडा की तरफ से आए बुलेट सवार चालक को रोकने का प्रयास, किया जो बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा था। उसने लापरवाही पूवर्क गाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.