सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बहलोलपुर चौकी प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड लिया है। तीतरों थाना अंतर्गत बहलोलपुर चौकी प्रभारी व कॉन्स्टेबल द्वारा बहलोलपुर मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ गंगोह कार्यालय पर हंगामा करते हुए तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह व सिपाही हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बजरंग दल के व हिन्दू गौरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं रवि कुमार, अतुल महाराणा, मनीष कुमार, आकाश चौधरी, राजू चौधरी बालू, मोहित, आशीष चौधरी,रॉबिन चौधरी,राजाराम ,वंश कुमार व सागर आदि काफी कार्यकर्ता बुधवार को गंगोह सीओ ऑफिस पर पहुंचे। उन्होंने अपना शिकायती पत्र देते हुए बजरंग दल के कार्यकर...