नई दिल्ली, मार्च 3 -- बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमरावली में 20 फरवरी को चौकी प्रभारी की लापरवाही से बवाल हुआ था। पीड़ित पक्ष ने 20 फरवरी को बारात निकालने से पहले ही मारपीट की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद भी चौकी प्रभारी ने न तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी और न ही मौके पर जाकर जांच की। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 20 फरवरी को गांव धमरावली में एक पक्ष के युवक की बारात निकल रही थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बारात पर हमला कर मारपीट की। इसमें तीन महिलाओं समेत छह-सात लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली देहात में तहरीर देकर दूसरे पक्ष के 29 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया था कि 16 फरवरी को भी एक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.