मेरठ, मार्च 11 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। लोहियानगर क्षेत्र में युवक को अगवा कर बेरहमी से ईंट से पीटने, चेहरे को जूते से कुचलने की वीडियो वायरल किए जाने के मामले में लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल को डीआईजी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर लोहियानगर, चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश एसएसपी को दिया है। जांच रिपोर्ट सात दिन में मांगी है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने मुकदमे में कातिलाना हमले की धारा बढ़ाई और अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। परतापुर निवासी विनय पुत्र सतवीर को सात मार्च को कुछ युवकों ने अगवा कर बजौट गांव के जंगल में बेरहमी से पीटा था। आरोपियों ने ईंट से विनय के सिर और घुटनों पर वार किए थे। आरोपियों ने विनय को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे और गर्दन पर जूते से वार किए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.