हरिद्वार, मई 3 -- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 पर चंडीघाट चौकी के पास गहरी दरारें और गड्ढे बने हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। एनएच के अधिकारियों को यात्रा शुरू होने के बाद भी उसकी कोई परवाह नहीं है। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा है। चंडी घाट पुल के पास बने गहरे गड्ढों के कारण यहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, धामपुर, स्योहारा आदि क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से शहर में पहुंचते हैं। पुल के दोनों ओर बीते कई महीनों से मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसमें कार्यदायी संस्था की ओर से फुटपाथ क्षेत्र पर लोहे की जालियां और एंगल लगाकर कार्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.