वाराणसी, मई 21 -- सेवापुरी, संवाद। दांदूपुर (कपसेठी) गांव निवासी 35 वर्षीय रंजीत कुमार गौड़ की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को धवकलगंज चौकी का घेराव किया था। इसके बाद कपसेठी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रंजीत कुमार गौड़ की लाश सोमवार को घर के पीछे स्थित एक पोखरी में मिली थी। दो दिन बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया और गिरफ्तारी नहीं की गई तो नाराज लोग बुधवार दोपहर बाद धवकलगंज चौकी पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए चौकी का घेराव किया। पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। घेराव की सूचना पर कपसेठी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.