सहारनपुर, सितम्बर 15 -- सहारनपुर। खनन के ट्रकों से अवैध वसूली करने के वायरल हुए वीडियो के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। रविवार देर शाम एसएसपी ने थाना चिलकाना इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही इसी थाने की चौकी पठेड़ के इंचार्ज और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच भी बैठा दी है। छानबीन में अन्य पुलिसकर्मी भी जद में आ सकते हैं। दरअसल, पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी खनन से भरे ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए दिख रहे थे। यह वीडियो थाना चिलकाना क्षेत्र को बताया जा रहा था। एसएसपी ने मामले में जांच बैठाई थी। जांच में सामने आया है कि थाना चिलकाना की पठेड़ चौकी इंचार्ज संदीप कुमार और उनके साथ सिपाही सहदेव ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। एसएसपी आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.