भदोही, मार्च 18 -- भदोही, संवाददाता। चौकीदार हत्याकांड का मामला सूबे की राजधानी लखनऊ तक पहुंचा था। पुलिस अफसरों ने दो माह पहले ही अहम सुराग एवं सीसी कैमरों को खंगालने के बाद हत्या का खुलासा करने का दावा किया था। लेकिन लंबा अंतराल व्यतीत होने के बाद खामोश बैठे हैं। उधर, पीड़ित परिवार आज भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कालेज, महराजगंज की छत पर चौकीदार 55 वर्षीय हीरालाल पटेल का शव इसी साल 13 जनवरी को मिला था। उनकी नृशंस हत्या की गई थी। एसपी समेत आला अधिकारियों ने मामले की जानकारी पर मौका मुआयना किया था। सीसी कैमरों को खंगालने के साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया। लेकिन आज तक प्रकरण का खुलासा नहीं। इस बीच, मामले की जानकारी पर सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.